जर्मनी पर दाइश के हमले की संभावना अधिक
May ०२, २०१६ १३:५४ Asia/Kolkata
जर्मनी की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ने कहा है कि देश पर आतंकवादी गुट के हमले की संभावना बहुत गंभीर है इसलिए होशियार रहने की आवश्यकता है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार Hans-Georg Maassen ने सोमवार को अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि जर्मनी पर दाइश के हमले की संभावना बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि दाइश के आतंकवादी इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि जैसे ही संभव हो वे जर्मनी के भीतर आतंकवादी कार्यवाही करें।
उल्लेखनीय है कि जर्मनी के इस वरिष्ठ अधिकारी का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब इस देश की पुलिस और सुरक्षा बलों ने भी दाइश के हमलों से सचेत करते हुए इस वैश्विक ख़तरा बताया है।
टैग्स