अमरीकी अधिकारियों को वीज़ा नहीं देंगेः सूडान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10147-अमरीकी_अधिकारियों_को_वीज़ा_नहीं_देंगेः_सूडान
सूडान ने बदले की कार्यवाही करते हुए अमरीकी अधिकारियों के लिए भी वीज़ा जारी करने से इन्कार कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ १४:५८ Asia/Kolkata
  • अमरीकी अधिकारियों को वीज़ा नहीं देंगेः सूडान

सूडान ने बदले की कार्यवाही करते हुए अमरीकी अधिकारियों के लिए भी वीज़ा जारी करने से इन्कार कर दिया।

शेनहुआ की रिपोर्ट अनुसार सूडान के विदेशमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी कमाल इस्माईल ने सोमवार को बताया कि वाशिंग्टन में सूडान के दूतावास ने सूडान आने के लिए अमरीका के कुछ अधिकारियों के वीज़ा आवेदन को रद्द कर दिया। उनका कहना था कि दूतावास की यह कार्यवाही बदले की कार्यवाही है। कमाल इस्माईल ने यह नहीं बताया कि अमरीकी अधिकारियों ने सूडान जाने के लिए वीज़े का आवेदन दिया था।

ज्ञात रहे कि अमरीकी अधिकारियों ने सूडान के गृहमंत्री इस्मत अब्दुर्रहमान के लिए वीज़ा जारी नहीं किया जो संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में विश्व मादक पदार्थ समस्या के बारे आयोजित बैठक में भाग लेना चाहते थे।

इससे पहले ख़रतूम ने धमकी दी थी कि सूडान के अधिकारियों के लिए अमरीका की ओर से वीज़ा जारी न किए जाने की कार्यवाही का जवाब अवश्य दिया जाएगा। सन 1997 से अमरीका और सूडान के संबन्ध तनावपूर्ण चले आ रहे हैं। (AK)