पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101550-पाकिस्तान_के_पूर्व_राष्ट्रपति_ममनून_हुसैन_का_निधन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०२१ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का 80 साल की आयु में निधान हो गया है। ममनून हुसैन का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वे 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। वे सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे। ‘डॉन’ अख़बार ने पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज़ ग्रुप (पीएमएल-एन) के सिंध के अतिरिक्त महासचिव चौधरी तारीक़ के हवाले से कहा कि पीएमएल-एन नेता को पिछले साल फरवरी में कैंसर से ग्रस्त होने का पता चला था और कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

दाएं- पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी, बाएं- पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़

पाकिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन के निधन पर गहरा दुख जताया है। पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ़ ने भी ममनून हुसैन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा "आज, हमने एक क़ीमती शख़्स खो दिया है जो पाकिस्तान से प्यार करता था और एक अच्छा किरदार रखता था।” शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा है कि, “मुल्क के लिए उनकी ख़िदमतों को लम्बे वक़्त तक याद रखा जाएगा।” पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भी ट्वीट किया है कि "पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन के निधन पर मेरी गहरी संवेदना है। अल्लाह उनके परिवार को इस बड़ी क्षति को सहन करने की ताक़त दे।" कराची के एक कपड़ा कारोबारी, ममनून हुसैन 1970 और 1980 के दशक में मुस्लिम लीग से जुड़े थे और पीएमएल-एन के शुरुआती दिनों से ही उसके सक्रिय सदस्य बने रहे। वे जून से अक्तूबर 1999 तक सिंध के गवर्नर रहे जब तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की सरकार का तख़्ता पलट दिया था। (RZ)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए