तुर्क सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में जंग नहीं करेंगेः अंकारा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102130-तुर्क_सैनिक_अफ़ग़ानिस्तान_में_जंग_नहीं_करेंगेः_अंकारा
तुर्की के प्रतिरक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस देश के सैनिक अफ़गानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे की रक्षा करेंगे और वे किसी सैनिक कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०२१ ११:११ Asia/Kolkata
  • तुर्क सैनिक अफ़ग़ानिस्तान में जंग नहीं करेंगेः अंकारा

तुर्की के प्रतिरक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इस देश के सैनिक अफ़गानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे की रक्षा करेंगे और वे किसी सैनिक कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।

तुर्की के प्रतिरक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि काबुल हवाले अड्डे की रक्षा के बारे में अफगानिस्तान और दूसरे देशों के अधिकारियों से वार्ता हो रही है।

तुर्की ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान में अपनी सैन्य उपस्थिति का इच्छुक है जब तालेबान ने उसकी उपस्थिति का विरोध किया है और कहा है कि तुर्की की इस प्रकार की उपस्थिति अतिग्रहण के समान है।

तालेबान ने एलान किया है कि काबुल हवाई अड्डे की सुरक्षा अफ़ग़ानों की ज़िम्मेदारी है और अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है।

तालेबान ने दो महीने पहले से अब तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों के दसियों नगरों व उपनगरों पर नियंत्रण कर लिया है और उनमें से कुछ पर नियंत्रण करने के लिए अफगान सुरक्षा बलों से युद्धरत हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए