पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एकता पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102326-पाकिस्तान_के_प्रधानमंत्री_ने_एकता_पर_बल_दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने फ़िलिस्तीन के समर्थन के लिए एकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०२१ १७:४१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एकता पर बल दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने फ़िलिस्तीन के समर्थन के लिए एकता पर बल दिया है।

इमरान ख़ान ने फ़िलिस्तीन के समर्थन के लिए मुसलमानों के मध्य एकता व एकजुटता को ज़रूरी बताया। यह बात उन्होंने इस्लामाबाद में अरब संसद सभापति आदिल अलउसूमी और उनके साथ पाकिस्तान गये प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट में कही।

इसी प्रकार उन्होंने बल देकर कहा कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामी राष्ट्रों को जिन चुनौतियों का सामना है उनसे मुकाबले के लिए मुसलमानों के मध्य एकता व एकजुटता ज़रूरी है।

इमरान ख़ान ने इसी प्रकार अरब लोगों और पाकिस्तान के मध्य एतिहासिक संबंधों की ओर संकेत किया और पश्चिम एशिया में शांति व सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में द्विपक्षीय सहयोग पर बल दिया।

इस मुलाक़ात में अरब संसद सभापति आदिल अलउसूमी ने भी फ़िलिस्तीन समस्या पर ध्यान देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामोफोबिया से मुकाबले के संबंध में इमरान ख़ान के दृष्टिकोणों की सराहना की। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए