अफ़ग़ानिस्तान के कंग शहर पर तालिबान का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102376-अफ़ग़ानिस्तान_के_कंग_शहर_पर_तालिबान_का_क़ब्ज़ा
तालिबान ने अफ़ग़ान सैनिकों के साथ भीषण लड़ाई के बाद, अफ़ग़ानिस्तान के कंग शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०२१ ०७:२२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान के कंग शहर पर तालिबान का क़ब्ज़ा

तालिबान ने अफ़ग़ान सैनिकों के साथ भीषण लड़ाई के बाद, अफ़ग़ानिस्तान के कंग शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में स्थित नीमरूज़ प्रांत के उप गवर्नर मोहम्मद नबी बराहुई का कहना है कि कंग शहर, नीमरूज़ प्रांत का चौथा शहर है, जिस पर तालिबान ने क़ब्ज़ा कर लिया है।

तालिबान के साथ संघर्ष में कम से कम 20 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए हैं और 15 को अफ़ग़ान चमरपंथियों ने बंधक बना लिया है।

इससे पहले तालिबान दलाराम, ख़ाशरूद और चख़ांसूर शहरों पर क़ब्ज़ा कर चुके हैं।

इस बीच, अफ़ग़ानिस्तान के जल बोर्ड ने हेरात स्थित सलमा और काबुल स्थित शाह उरूस बांधों पर तालिबान के हमले की सूचना दी है। इस हमले में शाह उरूस बांध की दीवारों को नुक़सान पहुंचा है। msm