इमारातः अफ़ग़ान राष्ट्रपति को इंसानी बुनियादों पर शरण दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102856-इमारातः_अफ़ग़ान_राष्ट्रपति_को_इंसानी_बुनियादों_पर_शरण_दी
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का कब्ज़ा हो जाने के बाद देश छोड़कर चले जाने वाले राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी संयुक्त अरब इमारात में मौजूद हैं और इमारात का कहना है कि इंसानी बुनियादों पर उन्हें शरण दी गई है।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Aug १८, २०२१ २०:४७ Asia/Kolkata
  • इमारातः अफ़ग़ान राष्ट्रपति को इंसानी बुनियादों पर शरण दी

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का कब्ज़ा हो जाने के बाद देश छोड़कर चले जाने वाले राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी संयुक्त अरब इमारात में मौजूद हैं और इमारात का कहना है कि इंसानी बुनियादों पर उन्हें शरण दी गई है।

यूएई के विदेश मंत्रालय ने ट्वीटर पर जारी अपने बयान में कहा है कि विदेश मंत्रालय पुष्टि करता है कि इमारात ने राष्ट्रपति ग़नी और उनके परिवार को इंसानी बुनियादों पर शरण दी है।

गत 16 अगस्त को अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी और उनके क़रीबी साथी देश छोड़कर चले गए थे जबकि उनके गंतव्य के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। आरंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि अशरफ़ ग़नी ताजेकिस्तान चले गए हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

अफ़ग़ान शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह ने आनलाइन वीडियो में अशरफ़ ग़नी के देश छोड़कर जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह कठिन घड़ी में देश छोड़ गए हैं अल्लाह उनसे पूछेगा।

अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर जाने के बाद अशरफ़ ग़नी ने अपने पहले बयान में तालेबान से अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा था कि वह रक्तपात से बचने के लिए देश छोड़ कर चले गए हैं क्योंकि तालेबान राजधानी काबुल में दाख़िल हो गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए