अशरफ़ ग़नी के साथ भागने वालों की लिस्ट आई सामने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102868-अशरफ़_ग़नी_के_साथ_भागने_वालों_की_लिस्ट_आई_सामने
भगोड़े अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ देश छोड़कर भागे लोगों की सूची सामने आई है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १९, २०२१ १४:०४ Asia/Kolkata
  • अशरफ़ ग़नी के साथ भागने वालों की लिस्ट आई सामने

भगोड़े अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ देश छोड़कर भागे लोगों की सूची सामने आई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ान सूत्रों ने कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ दुबई भागने वाले लोगों की लिस्ट प्रकाशित की है, जिसमें 51 लोग शामिल हैं। इस सूची के अनुसार राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी 51 अन्य लोगों के साथ एक रूस हवाई जहाज़ के ज़रिए काबुल से भागे थे।

कुछ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जिस विमान से अशरफ़ ग़नी अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर गए हैं उसमें पैसों से भरे कई सूटकेस भी देश से बाहर अपने साथ ले गए हैं। यह ऐसी स्थिति में है कि भगोड़ अफग़ान राष्ट्रपति ने अपने भागने के बाद पहले वीडियो संदेश में इस बात को खारिज करते हुए दावा किया है कि वह खाली हाथ दुबई गए हैं। अशरफ़ ग़नी ने कहा है कि उनके पास इतना भी समय नहीं था कि वह अपने जूते भी बदलते तो पैसों से भरे सूटकेसों का ले जाना तो संभव ही नहीं था।

ग़नी ने स्पष्ट किया कि उनका दुबई में निर्वासित जीवन जीने का कोई इरादा नहीं है और वह घर लौटने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अफ़ग़ानिस्तान से निकाला गया है और अगर काबुल न छोड़ते तो उन्हें फांसी पर लटका दिया जाता। याद रहे कि अशरफ़ ग़नी पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्लाह के संदर्भ में ऐसा कह रहे थे, जिनका शव 27 सितंबर 1996 को काबुल में एक खंभे से लटका मिला था। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए