किसी भी समय कर सकता है उत्तरी कोरिया, नया मिसाइल परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102884-किसी_भी_समय_कर_सकता_है_उत्तरी_कोरिया_नया_मिसाइल_परीक्षण
कोरिया प्रायःद्वीप के संचार माध्यमों ने उत्तरी कोरिया की ओर से एक नए मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug १९, २०२१ २०:३१ Asia/Kolkata
  • किसी भी समय कर सकता है उत्तरी कोरिया, नया मिसाइल परीक्षण

कोरिया प्रायःद्वीप के संचार माध्यमों ने उत्तरी कोरिया की ओर से एक नए मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी है।

यूनहाब समाचार एजेन्सी के अनुसार शुक्रवार को उत्तरी कोरिया की जहाज़रानी को दी जाने वाली चेतावनी यह बताती है कि इस प्रकार की चेतावनियां विगत में सामान्यतः किसी मिसाइल परीक्षण से पहले दी जाती रही हैं।

कुछ जानकारों का यह कहना है कि उत्तरी कोरिया, अमरीका और दक्षिणी कोरिया की ओर से किये जा रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में कोई नई कार्यवाही कर सकता है।

पिछले सप्ताह उत्तरी कोरिया इस बारे में दक्षिणी कोरिया और अमरीका दोनों की ही आलोचना की थी।  उत्तरी कोरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इन दोनों को यह बताएगा कि उन्होंने कितने ख़तरनाक रास्ते का चयन किया है और इस ख़तरनाक चयन के कारण उनको कितने गंभीर सुरक्षा संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कोरिया प्रायःद्वीप के संचार माध्यमों ने लिखा है कि दक्षिणी कोरिया और अमरीका के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए उत्तरी कोरिया ने सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया है।

उत्तरी कोरिया के अधिकारियों का यह मानना हे कि अमरीकी सैन्य कार्यवाही यह बताती है कि अमरीका, शांति और कूटनीति की बातें कहकर लोगों को धोखा देता है।  वे यह कहते हैं कि अगर वास्तव में अमरीका शांति का पक्षधर है तो फिर वह अपने सैनिकों को कोरिया प्रायःद्वीप से क्यों नहीं निकालता?

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए