अफ़ग़ानिस्तान को लेकर भारत तथा ब्रिटेन के बीच बनी सहमति
अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे को लेकर भारत और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों के बीच सहमति बनी है।
भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर तथा ब्रिटेन के विदेशमंत्री डोमिनिक राॅब ने अफ़ग़ानिस्तान की संयुक्त सुरक्षा चुनौतियों से मुक़ाबले के लिए आपस से सहमति की है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी और इस बारे में कोई भी दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों की भूमिका को भी देखना होगा।
आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि हमने कई आतंकी हमलों का सामना किया है। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्र, सभ्यता या फिर जातीय समूह से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के हर रूप की निंदा की जानी चाहिए।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर इस समय तालेबान ने क़ब्ज़ा कर लिया है जिसके कारण इस देश और क्षेत्र में अशांति बढ रही है। हालांकि तालेबान इस बात का आश्वासन दे रहे हैं कि वे सबके साथ मेलजोल रखना चाहते हैं किंतु उनके विगत को देखते हुए उनपर फिलहाल भरोसा नहीं किया जा सकता।