अमरीका में गु़लामी का एक अन्य प्रतीक हुआ ध्वस्त
अमरीकी राज्य वर्जीनिया की राजधानी रिचमंड में एक शताब्दी से भी अधिक समय से लगी कान्फेड्रेट जनरल राबर्ट ईली की प्रतिमा को लोगों ने गिराकर तोड़ दिया।
पिछले एक वर्ष से चले आ रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद बुधवार को वर्जीनिया में लगी राबर्ट ईली की प्रतिमा को गिरा दिया गया जो ग़ुलामी के प्रतीक के रूप में जानी जाती थी।
12 टन भारी ग़ुलामी की प्रतीक इस प्रतिमा को जैसे ही गिराया गया, वहां पर उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और वे नाचने गाने लगे।
प्रतिमा गिराए जाने के अवसर पर गवर्नर राल्फ नोथार्म ने कहा कि यह काम घाव पर मरहम लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि कान्फेड्रेट जनरल राबर्ट ईली की प्रतिमा का हटाया जाना, नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं की जीत है जो लंबे समय से इसे हटाने की मांग कर रहे थे।
याद रहे कि कान्फेड्रेट जनरल राबर्ट ईली की भारी भरकम प्रतिमा को सन 1890 में वर्जीनिया के रिचमंड नगर में लगाया गया था। जनू सन 2020 में अमरीकी ब्लैक नगारिक जार्ज फ्लाइड की पुलिस के हाथों हत्या के बाद होने वाला राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शनों के उपरांत वर्जीनिया के गवर्नर ने राबर्ट ईली की प्रतिमा को हटाने का आदेश दे दिया था। जार्ज फ्लाइड की हत्या के बाद अमरीका में रहने वाले अफ़्रीकी मूल के नागरिकों ने जातिवाद और दास्ता के प्रतीकों पर हमले करने आरंभ कर दिये थे।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए