बाइडेन मूर्ख और दायित्वहीन हैं, हम अफगानिस्तान से भागे हैं” ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 सितंबर की घटना की 20वीं बरसी पर अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन को दायित्वहीन बताया।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर के उपलक्ष्य में रिकार्डेड एक वीडियो संदेश में वर्ष 2001 में 11 सितंबर की घटना में आग बुझाने वाले दमकल कर्मियों और राहत कर्मियों के प्रयासों की ट्रंप ने सराहना की और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन के तरीके को लेकर बाइडेन की कड़ी भर्तसना की।
ट्रंप ने कहा कि बड़े दुःख की बात है कि जिन लोगों ने हमारे देश को नुकसान पहुंचाया था उनके खिलाफ हमारी लड़ाई इस तरह पिछले सप्ताह खत्म हो गयी। उन्होंने कहा कि इस कार्य से हमारे देश के राजनेता ने बता दिया कि वह मूर्ख है। उन्होंने कहा कि इतनी आसानी से यह समस्या हमारा पीछा नहीं छोड़ेगी जो बाइडेन की दायित्वहीनता से अस्तित्व में आई है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काबुल हवाई अड्डे के निकट 13 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने पर खेद जताया और इस बात की कड़ी आलोचना की कि तालेबान को कष्ट के बिना अमेरिका के सैन्य हथियार व उपकरण मिल गये।
उन्होंने अपने वीडियो संदेश में बल देकर कहा है कि जो बाइडेन और उनकी सरकार बड़ी आसानी से नतमस्तक हो गये। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी भी इतना अपमानित शर्मसार नहीं हुआ था। ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान में उन्हीं लोगों के साथ शर्मसारी हुई जिन्होंने 20 साल पहले अमेरिका को इस देश के इतिहास का सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया था।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चीज़ अमेरिकी इतिहास में कभी भी पेश नहीं आयी है और प्रतीत हो रहा है कि हम अफगानिस्तान से भागे हैं और इन सबका कारण यह है कि एक अयोग्य व्यक्ति का हमारे देश का नेता है। ट्रंप ने कहा कि यह अपमानजक घटना कभी भी उनके सत्ताकाल में न घटती।
ज्ञात रहे कि ट्रंप के सत्ताकाल में ही अफगानिस्तान से निकलने के लिए तालेबान के साथ समझौता हुआ था।
ट्रंप ने 31 अगस्त से पहले अमेरिकी सैनिकों को निकाल लेने की ओर संकेत किया और कहा कि यह एक बड़ा घाव है, उसने शून्य उत्पन्न कर दिया और तालेबान घाव के उसी रास्ते से दाखिल हो गया और 24घंटे के अंदर वह घाव भर गया और वह पूरे अफग़ानिस्तान पर तालेबान का नियंत्रण हो जाना था।
इसी प्रकार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बाइडेन सरकार की उपमा एक मूर्ख से दी। ट्रंप ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में शांति से नहीं रह सकते, इस समय हम एक मूर्ख गुट प्रतीत हो रहे हैं, लग यह रहा है कि हमने घुटने टेक दिये हैं, ऐसा लग रहा है कि हम दौड़ रहे हैं, हम एक शर्मिन्दा देश हैं, हमने कभी भी ऐसा दिन नहीं देखा है, अब हम सम्मानीय नहीं हैं, पूरी दुनिया में हमारा अपमान किया जा रहा है, प्रतीत यह हो रहा है कि बाइडेन इस काम में जल्दबाज़ी करके अपनी जीत का दावा करने वाले थे और अब वह एक मूर्ख प्रतीत हो रहे हैं।
इसी बीच स्पूतनिक समाचार एजेन्सी ने उन सैन्य हथियारों की कीमत साढ़े आठ करोड़ डालर बताया है जो कभी अमेरिकी सेना के पास हुआ करते और अब वही तालेबान के नियंत्रण है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!