अमरीका, संयुक्त राष्ट्रसंघ के क़ानूनों का भी सम्मान नहीं करता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103828-अमरीका_संयुक्त_राष्ट्रसंघ_के_क़ानूनों_का_भी_सम्मान_नहीं_करता
विश्व के छह देशों ने राष्ट्रसंघ के महासचिव से शिकायतकी है कि अमरीका, संयुक्त राष्ट्रसंघ के क़ानूनों का भी सम्मान नहीं करता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०२१ १४:२० Asia/Kolkata
  • अमरीका, संयुक्त राष्ट्रसंघ के क़ानूनों का भी सम्मान नहीं करता

विश्व के छह देशों ने राष्ट्रसंघ के महासचिव से शिकायतकी है कि अमरीका, संयुक्त राष्ट्रसंघ के क़ानूनों का भी सम्मान नहीं करता।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान, रूस, सीरिया, क्यूबा, वेनेज़ोएला और निकारागुओ ने राष्ट्रसंघ के महासचिव को संयुक्त पत्र भेजकर अमरीका द्वारा राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव-1947 के उल्लंघन की शिकायत की है।

एंटोनियो गुटेरस को भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रसंघ के समारोहों और वहां से संबन्धित कामों के लिए अमरीका हमे समय पर वीज़े जारी नहीं करता।  इसी कारण हम बहुत से कार्यक्रमों में भाग लेने से वंचित रह जाते हैं।

गुटेरस को पत्र भेजने वाले इन छह देशों ने कहा है कि राष्ट्रसंघ की महासभा के प्रस्ताव क्रमांक 74/195 ने इस समस्या के समाधान के लिए एक स्पष्ट समय निर्धारित किया है।  एसे में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इस संबन्ध में कार्यवाही कीजिए।  इस संयुक्त पत्र के अनुसार राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र में संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्यों के बीच भेदभाव और ज़ोर-ज़बरदस्ती से मना किया गया है।