अमेरिका की बार-बार सैन्य ग़लतियां त्रासदीजनक हैं" रूसी सिनेटर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103870-अमेरिका_की_बार_बार_सैन्य_ग़लतियां_त्रासदीजनक_हैं_रूसी_सिनेटर
एक रूसी सिनेटर ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान,इराक,सीरिया और लीबिया में बहुत ग़लतियां की हैं जिससे उसके फैसलों के संबंध में गम्भीर असमंजस उत्पन्न हो गया है और उसकी ग़लतियां बहुत ख़तरनाक हो सकती हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२१ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • अमेरिका की बार-बार सैन्य ग़लतियां त्रासदीजनक हैं

एक रूसी सिनेटर ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान,इराक,सीरिया और लीबिया में बहुत ग़लतियां की हैं जिससे उसके फैसलों के संबंध में गम्भीर असमंजस उत्पन्न हो गया है और उसकी ग़लतियां बहुत ख़तरनाक हो सकती हैं।

समाचार एजेन्सी इंटरफैक्स के अनुसार एलेक्सी यूशकोफ़ ने काबुल में पिछले महीने अमेरिका द्वारा हमले में अपनी ग़लती की स्वीकारोक्ति की ओर संकेत किया और कहा कि अफगानिस्तान, इराक, सीरिया और लीबिया में अमेरिका की ओर से बारमबार की जाने वाली गलतियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके फैसलों के संबंध में गम्भीर असमंजस उत्पन्न हो गया है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका के आतंकवादी केन्द्र सेन्टकाम के कमांडर फ्रैंक मैकेन्ज़ी ने पेंटागन में एक प्रेस कांफ्रेन्स में स्वीकार किया था कि अगस्त महीने में काबुल में अमेरिकी सैनिकों ने जो हमला किया था उसमें 10 आम नागरिक मारे गये थे। मैकेन्ज़ी ने कहा कि यह हमला ग़लती से किया गया था और उसके पश्चात उन्होंने माफी मांगी थी।

इससे पहले पेंटागन ने एलान किया था कि 29 अगस्त को काबुल से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन के समय उस वाहन पर हमला हुआ है जिसमें बम रखा गया था और वह काबुल हवाई अड्डे पर हमला करना चाहता था उसके एक दिन बाद स्पष्ट हो गया कि इस हमले में सात बच्चों सहित एक ही परिवार के 10 आम नागरिक मारे गये थे।

ज्ञात रहे कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप पर आधारित पश्चिमी देशों विशेषकर अमेरिका की नीति का न केवल अफगानिस्तान में कोई उपलब्धि नहीं रही है बल्कि यही हाल सीरिया, इराक और लीबिया का भी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए