दाइश ने स्वीकार की अफ़ग़ानिस्तान के हालिया विस्फोटों की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103902-दाइश_ने_स्वीकार_की_अफ़ग़ानिस्तान_के_हालिया_विस्फोटों_की_ज़िम्मेदारी
आतंकवादी संगठन दाइश ने एक बयान जारी करके अफ़ग़ानिस्तान में शनिवार और रविवार को किये गए धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०२१ ०४:५६ Asia/Kolkata
  • दाइश ने स्वीकार की अफ़ग़ानिस्तान के हालिया विस्फोटों की ज़िम्मेदारी

आतंकवादी संगठन दाइश ने एक बयान जारी करके अफ़ग़ानिस्तान में शनिवार और रविवार को किये गए धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

आतंकी संगठन दाइश की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार और रविवार को किये गए विस्फोटों में तालेबान के कम से कम 35 सदस्य या तो मारे गए या फिर घायल हो गए।

तालेबान के एक प्रवक्ता बेलाल करीमी ने रविवार को बताया था कि जलालाबाद में तालेबान के वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के जलालाबाद नगर में तीन विस्फोट हुए थे जिनमे कम से कम 2 लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन धमाकों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए थे।

उल्लेचखनीय है कि जबसे तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान पर अपना नियंत्रण स्थापित किया है उसके बाद से दाइश ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल सहित इस देश के कई क्षेत्रों में धमाके किये हैं।  दाइश ने कुछ समय पहले काबुल हवाई अड्डे पर हमला किया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि