पेरिस ने रद्द की फ़्रांस और ब्रिटेन के रक्षामंत्रियों की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103908-पेरिस_ने_रद्द_की_फ़्रांस_और_ब्रिटेन_के_रक्षामंत्रियों_की_मुलाक़ात
फ़्रांस की ओर से ब्रिटेन के रक्षामंत्री के साथ होने वाली आगामी मुलाक़ात को एकपक्षीय ढंग से रद्द कर दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०२१ ०६:४९ Asia/Kolkata
  • पेरिस ने रद्द की फ़्रांस और ब्रिटेन के रक्षामंत्रियों की मुलाक़ात

फ़्रांस की ओर से ब्रिटेन के रक्षामंत्री के साथ होने वाली आगामी मुलाक़ात को एकपक्षीय ढंग से रद्द कर दिया गया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ़्रांसीसी अधिकारियों ने बताया है कि ब्रिटेन के रक्षामंत्री के साथ फ़्रांस के रक्षामंत्री की आगामी भेंटवार्ता को रद्द कर दिया गया जो अगले सप्ताह लंदन में होने वाली थी।

अधिकारियों के अनुसार इस भेंटवार्ता को लंदन और वाशिंगटन के साथ पेरिस के संबन्धों में आए तनाव के कारण रद्द किया गया।  ब्रिटने के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पीअर रेकर्ट ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है।

इसी बीच स्वीज़रलैण्ड की ओर से फ़्रांस के राफाएल युद्धक विमानों के स्थान पर अमरीका से एफ-35 युद्धक विमानों की ख़रीदारी के फैसले के विरोध में फ़्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने स्वीज़रलैण्ड के अपने समकक्षी की पेरिस यात्रा को भी रद्द कर दिया है।

फ़्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि राष्ट्रपति मैक्रां, स्वीज़रलैण्ड के साथ अगली गर्मियों तक की सारी कूटनैतिक मुलाक़ातों को रद्द कर दें।  वे इस बात से क्रोधित है कि स्वीज़रलैण्ड ने फ्रांस निर्मित युद्धक विमान राफ़ाएल की ख़रीदारी का सौदा रद्द करके अमरीकी युद्धक विमान ख़रीदने का फैसला किया है।

याद रहे कि अमरीका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने बुधवार को हिंद तथा प्रशांत महासागरों के क्षेत्र में परस्पर सहकारिता के कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे।  इसके विरोध में फ़्रांस सरकार की ओर से अमरीका और आस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था।

 हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि