रद्द हुआ तालेबान के अंतरिम मंत्रीमण्डल का उद्घाटन समारोह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103958-रद्द_हुआ_तालेबान_के_अंतरिम_मंत्रीमण्डल_का_उद्घाटन_समारोह
तालेबान के प्रवक्ता ने सूचना दी है कि अंतरिम मंत्रीमण्डल के उद्घाटन समारोह को टाल दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०२१ १२:२१ Asia/Kolkata
  • रद्द हुआ तालेबान के अंतरिम मंत्रीमण्डल का उद्घाटन समारोह

तालेबान के प्रवक्ता ने सूचना दी है कि अंतरिम मंत्रीमण्डल के उद्घाटन समारोह को टाल दिया गया है।

अफ़ग़ानी समाचार एजेन्सी आवा के अनुसार तालेबान के प्रवक्ता तथा तालेबान के संस्कृतिक मंत्रालय के उप प्रमुख ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि फ़िलहाल तालेबान के मंत्रीमण्डल के उद्घाटन समारोह को टाला जाता है।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि तालेबान के नेतृत्व ने फैसला किया है कि समय की बर्दादी से बचने के लिए मंत्रालयों के अधिकारी अपने काम शुरू कर दें।

हालांकि इससे पहले सोमवार को तालेबान के एक अन्य नेता अहमद जान अहमदी के हवाले से बाख़तर समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी थी कि तालेबान के अंतरिम मंत्रीमण्डल का शपथग्रहण समारोह बहुत ही जल्दी होने वाला है।

याद रहे कि लगभग दो सप्ताह पहले तालेबान की ओर से मंत्रीमण्डल की घोषणा कर दी गई थी।  तालेबान की ओर से घोषित इस मंत्रीमण्डल में अधिकांश तालेबान के ही सदस्य हैं जिससे अफ़ग़ानिस्तान की जनता में रोष पाया जाता है।

अफ़ग़ानिस्तान के लोगों का कहना है कि देश में एक व्यापक सरकार का गठन हो जिसमें समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।