अफ़ग़ानिस्तान में नहीं रूक रहा धमाकों का सिलसिला
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103970-अफ़ग़ानिस्तान_में_नहीं_रूक_रहा_धमाकों_का_सिलसिला
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में फिर विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २१, २०२१ १६:२७ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में नहीं रूक रहा धमाकों का सिलसिला

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में फिर विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नंगरहार में होने वाले विस्फोट में कम से कम 2 लोगों के मारे जाने की सूचना है।  इस विस्फोट में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नंगरहाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार विस्फोट हो रहे हैं।  इन विस्फोटों में से कुछ की ज़िम्मेदारी दाइश स्वीकार कर चुका है।  बताया जाता है कि नंगरहार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश का अच्छाख़ासा प्रभाव है।  एक समय में नंगरहार को अफ़ग़ानिस्तान में दाइश के मुख्य केन्द्र के रूप में देखा जाता था।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को आतंकी संगठन दाइश की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि शनिवार और रविवार को किये गए विस्फोटों में तालेबान के कम से कम 35 सदस्य या तो मारे गए या फिर घायल हो गए।  इस बयान में तालेबान पर किये गए हमले की ज़िम्मेदारी दाइश की ओर से स्वीकार की गई थी।

तालेबान भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि जलालाबाद में उनके वाहनों को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए