लावरोफ़ः बश्शार असद, मास्को के घटक नहीं हैं!!!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10399-लावरोफ़ः_बश्शार_असद_मास्को_के_घटक_नहीं_हैं!!!
रूस के विदेश मंत्री ने अपने देश द्वारा सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का समर्थन जारी रखने पर बल देते हुए कहा है कि जिस प्रकार से तुर्की, अमरीका का घटक है, उस प्रकार से असद, रूस के घटक नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १७:५७ Asia/Kolkata
  • लावरोफ़ः बश्शार असद, मास्को के घटक नहीं हैं!!!

रूस के विदेश मंत्री ने अपने देश द्वारा सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का समर्थन जारी रखने पर बल देते हुए कहा है कि जिस प्रकार से तुर्की, अमरीका का घटक है, उस प्रकार से असद, रूस के घटक नहीं है।

सेर्गेई लावरोफ़ ने बुधवार को स्पूतनीक समाचार एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि माॅस्को, आतंकवाद के मुक़ाबले में और सीरिया की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के लिए इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद का समर्थन करता है लेकिन वह उन्हें उस तरह से अपना घटक नहीं समझता जिस तरक से तुर्की, अमरीका का घटक है। उन्होंने कहा कि यह बात स्पष्ट रहे कि बश्शार असद हमारे घटक नहीं हैं। हम वस्तुतः आतंकवाद से संघर्ष और इसी प्रकार सीरिया की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं लेकिन जिस तरह से तुर्की, अमरीका का घटक है, उस तरह से वे हमारे घटक न पहले थे और न अब हैं।

रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि उनके विचार में वाॅशिंग्टन, नेटो में अपने घटकों को उन फ़ैसलों को लागू करने पर विवश कर सकता है जिनमें वार्ता में सीरिया के सभी पक्षों की सम्मिलिति पर स्पष्ट रूप से बल दिया गया है। लावरोफ़ ने कहा कि अमरीका इसी तरह नुस्रा फ़्रंट और दाइश के तथाकथित मध्यमार्गी विरोधियों को दूर करने पर आधारित अपने पिछले वादों को भी पूरा कर सकता है। (HN)