अमरीका के साथ तुर्की के संबन्ध अच्छे नहीं हैंः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104054-अमरीका_के_साथ_तुर्की_के_संबन्ध_अच्छे_नहीं_हैंः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि अंकारा और वाशिग्टन के संबन्ध बहुत तनावपूर्ण हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०२१ १२:१३ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ तुर्की के संबन्ध अच्छे नहीं हैंः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि अंकारा और वाशिग्टन के संबन्ध बहुत तनावपूर्ण हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिकवेशन में भाग लेने अमरीका गए तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान ने कहा है कि मैं पूरी सच्चाई के साथ कह रहा हूं कि अमरीका के साथ हमारे संबन्ध अच्छे नहीं हैं।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि हमने युद्धक विमान एफ-35 की ख़रीदारी की उसका भुगतान भी कर दिया लेकिन अबतक हमको यह विमान नहीं मिले हैं।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि अंकारा द्वारा रूस से एस-400 युद्धक विमान ख़रीदने को बहाना बनाकर हमारे एफ-35 विमानों को हमें नहीं दिया गया।

न्यूयार्क पत्रकारों को संबोधित करते हुए अर्दोग़ान ने कहा कि यह बात स्वीकार्य नहीं है कि एस-400 के बहाने अमरीका, हमेशा हमारे ऊपर दबाव डाले।  तुर्की के राष्ट्रपति का कहना था कि एफ-400 का विषय हमारे लिए समाप्त हो चुका है।  हम एक क़दम पीछे की ओर नहीं जा सकते।

याद रहे कि तुर्की द्वारा रूस से एस-400 युद्ध विमानों की ख़रीदारी से वाशिंगटन और अंकारा के संबन्ध तनावपूर्ण हुए हैं।  इसी वजह से अमरीका ने तुर्की को एफ-35 युद्धक विमानों की नई नस्ल को बेचने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

अमरीका ने तुर्की को फिर धमकी दी है कि रूस से आधुनिक शस्त्रों की ख़रीदारी की स्थिति में तुर्की के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए जाएंगे।  अमरीका का मानना है कि रूस के एस-400 मिसाइल सिस्टम में प्रयोग होने वाली व्यवस्था से अमरीका के एफ-35 विमान में प्रयोग की गई तकनीक का पता चल सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए