पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं का कारण भारत को बताया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104200-पाकिस्तान_ने_अफ़ग़ानिस्तान_की_समस्याओं_का_कारण_भारत_को_बताया
पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान समस्याओं का मूल कारण भारत को बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०२१ १३:०० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की समस्याओं का कारण भारत को बताया

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान समस्याओं का मूल कारण भारत को बताया है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी का कहना है कि वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान की जो स्थिति है वह भारत के कारण है।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल को दिये एक साक्षात्कार में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि अफ़ग़ानिस्तान में भारत की भूमिका विधवंसकारी रही है।  शाह महमूद क़ुरैशी ने आशा व्यक्त की है कि इस भूमिका की समाप्ति के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान में राजनीतिक सुलह सफाई का मार्ग प्रशस्त हो।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक मामलों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं करता है।  क़ुरैशी का कहना था कि वह इस देश में शांति एवं स्थिरता का इच्छुक है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान के शरणार्थियों के पड़ोसी देशों विशेषकर ईरान, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान में शरण लेने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तन का संकट, आतंकी तत्वों को फलने-फूलने का अवसर देगा।  उन्होंने कहा कि आतंकी तत्वों को बाहर निकालने के लिए कठिन प्रयासों की ज़रूरत है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि