ब्रिटेन में पेट्रोल संकट गहराता जा रहा है, वीडियो रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104268-ब्रिटेन_में_पेट्रोल_संकट_गहराता_जा_रहा_है_वीडियो_रिपोर्ट
ब्रिटेन में पेट्रोल पंपों पर मीलों लंबी क़तारें और बड़ी-बड़ी दुकानों में ख़ाली पड़ी सामान की अलमारियां, आजकल वह तस्वीरें हैं, जो इस देश के लोगों के लिए काफ़ी जानी-पहचानी हैं। ...
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ३०, २०२१ ११:०५ Asia/Kolkata

ब्रिटेन में पेट्रोल पंपों पर मीलों लंबी क़तारें और बड़ी-बड़ी दुकानों में ख़ाली पड़ी सामान की अलमारियां, आजकल वह तस्वीरें हैं, जो इस देश के लोगों के लिए काफ़ी जानी-पहचानी हैं। ...

ब्रिटेन में तेल संकट के जारी रहने से जहां स्टोर्स में खाने-पीने की चीज़ों में भारी क़िल्लत है, वहीं कुछ लोग वर्क फ़्रॉम होम के लिए मजबूर हैं। ...

नए शैक्षिक वर्ष की शुरूआत में ही एक बार फिर ऑन लाइन क्लासों की बात शुरू हो गई है। ...

बुनियादी सेवाओं के कर्मचारी जैसे कि अस्पतालों के कर्मचारी समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसकी वजह से समाज में चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। ... अब इन केन्द्रों के अधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि युद्ध स्थिति की तरह इस क्षेत्र के कर्मचारियों को तेल की आपूर्ति में प्राथमिकता दी जाए।

... मैं पांच पैट्रोल पम्पों के चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, अब मैं यहां इंतज़ार कर रहा हूं, शायद मुझे पैट्रोल मिल जाए।

सरकार ने इस संकट पर क़ाबू पाने के लिए सैन्य वाहनों के ड्राइवरों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोग गहरी चिंता में हैं और यह संकट कम होने के बजाए गहराता जा रहा है। इसीलिए ब्रेग्ज़िट का बढ़चढ़कर समर्थन करने वाले प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन आलोचकों के निशाने पर हैं।

... इधर उधर दौड़ना और इसके लिए सिर्फ़ ब्रेग्ज़िट को ज़िम्मेदार ठहराना, बहुत ही नादानी की बात है। तेल की भारी क़िल्लत की वजह से पिछले आठ वर्षों के दौरान उसकी क़ीमत सबसे ज़्यादा हो गई है और प्रति लीटर पैट्रोल की क़ीमत डेढ़ पाउंड के नज़दीक पहुंच गई है। ... यूरोपीय महाद्वीप में यह सबसे ज़्यादा क़ीमत है।

ब्रिटेन में तेल के संकट ने खाद्य पदार्थों की भारी कमी कर दी है। इस देश में ज़रूरी चीज़ों की कमी और भारी मंहगाई ने इस संकट को अधिक जटिल बना दिया है। लोगों का मानना है कि अगर यह संकट इसी तरह से जारी रहता है तो आगे चलकर यह भंयकर रूप धारण कर सकता है। मुजतबा क़ासिमज़ादे आईआरआईबी, लंदन