अमरीका द्वारा आतंकी पहुंचाए जा रहे हैं अफ़ग़ानिस्तानः रूस
रूस का कहना है कि अमरीकी सैनिक, आतंकवादियोंको अफ़ग़ानिस्तान पहुंचा रहे हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के केन्द्रीय सैन्य बलों के उपकमांडर ने अपने एक संबोधन में बताया है कि अमरीकी सैनिक इस समय आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान पहुंचा रहे हैं।
रुस्तम मीनकायेफ ने बताया है कि इस बारे में हमारे पास पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि सीरिया और इराक़ से आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों को सीरिया और इराक़ के उन क्षेत्रों से अफ़ग़ानिस्तान लाया जा रहा है जो अमरीकी सैनिकों के नियंत्रण में हैं।
हालांकि इस रूसी अधिकारी के बयान से पहले भी इस प्रकार की ख़बरे आई थीं कि दाइश के आतंकवादियों को अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की आतंकी कार्यवाहियों में भी वृद्धि हुई है। कुछ स्थानों पर दाइश ने तालेबान को निशाना बनाकर हमले किये जिनमें तालेबान के कई सदस्य मारे गए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए