दाइश, अमरीका पर भी हमला कर सकता हैः जेम्स क्लैपर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10438-दाइश_अमरीका_पर_भी_हमला_कर_सकता_हैः_जेम्स_क्लैपर
अमरीका ने यह बात स्वीकार की है कि आतंकवादी गुट दाइश में अमरीका पर आक्रमण करने की क्षमता पाई जाती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१६ १२:११ Asia/Kolkata
  • दाइश, अमरीका पर भी हमला कर सकता हैः जेम्स क्लैपर

अमरीका ने यह बात स्वीकार की है कि आतंकवादी गुट दाइश में अमरीका पर आक्रमण करने की क्षमता पाई जाती है।

अमरीका की राष्ट्रीय गुप्तचर सेवाओं के निदेशक जेम्स राबर्ट क्लैपर ने कहा है कि दाइश, अमरीका के भीतर पैरिस और ब्रसल्ज़ जैसे हमले कर सकता है।

स्पूटनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार क्लैपर ने दाइश के आतंकवादी इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि वे किसी प्रकार से अमरीका में घुसकर कोई कार्यवाही करें या फिर उनके जो समर्थक अमरीका में मौजूद हैं उनको वे हमले के लिए प्रेरित करें।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी अधिकारी की ओर से यह बात एेसी स्थिति में कही गई है कि जब संचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार वाशिग्टन और उसके पश्चिमी घटक, आतंकवादी संगठनों के मुख्य समर्थक समझे जाते हैं।