तुर्की अमेरिका से 40 युद्धक विमान ख़रीदेगा  
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104526-तुर्की_अमेरिका_से_40_युद्धक_विमान_ख़रीदेगा
तुर्की ने अमेरिका से चालिस F-16 युद्धक विमान खरीदने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२१ ०६:०७ Asia/Kolkata
  • तुर्की अमेरिका से 40 युद्धक विमान ख़रीदेगा  

तुर्की ने अमेरिका से चालिस F-16 युद्धक विमान खरीदने की मांग की है।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने रोयटर्ज़ के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जानकार सूत्रों ने बताया है कि तुर्की ने अमेरिका से 40 युद्धक विमान F-16 और अपने 80 लड़ाकू विमानों की मरम्मत के लिए दूसरे सैन्य संसाधनों को खरीदारी का आर्डर दिया है।

इन सूत्रों ने अपनी पहचान न बताये जाने की शर्त पर कहा कि तुर्की युद्धक विमान F-35 की खरीदारी में विफल होने के बाद अपनी वायु सेना का आधुनिकीकरण करना चाहता है। अभी अमेरिकी विदेशमंत्रालय और वाशिंग्टन में तुर्की के दूतावास ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है।

ज्ञात रहे कि तुर्की द्वारा रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली S-400 की खरीदारी के कारण अमेरिका ने युद्धक विमान F-35 के निर्माण की परियोजना से तुर्की को अलग कर दिया था। अंकारा ने वर्ष 2017 में मिसाइल रक्षाप्रणाली S-400 मॉस्को से खरीदने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था और वर्ष 2019 में उसकी कई खेप भी तुर्की ने प्राप्त कर ली थी।

इस समझौते को लेकर अमेरिका और तुर्की के संबंधों में काफी तनाव आ गये थे। तुर्की ने रूस से जो मिसाइल रक्षा प्रणाली प्राप्त की है उसकी क़ीमत 2.5 अरब डॉलर बतायी गयी है।

अमेरिका और उसके घटकों ने घोषणा की है कि नैटो का एक सदस्य होने के नाते तुर्की द्वारा मिसाइल रक्षा प्रणाली S-400 का प्रयोग पश्चिम के सैन्य घटबंधन के लिए एक ख़तरा व चुनौती है परंतु अंकारा ने इस आरोप को रद्द कर दिया और कहा कि तुर्की की रक्षा के लिए उसे इस मिसाइल रक्षा प्रणाली की ज़रूरत है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए