बाइडेन की आर्थिक नीतियां चीन के हित मेंः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104628-बाइडेन_की_आर्थिक_नीतियां_चीन_के_हित_मेंः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि बाइडने सरकार की आर्थिक नीतियां, अमरीका से अधिक चीन के हित में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०२१ १७:२२ Asia/Kolkata
  • बाइडेन की आर्थिक नीतियां चीन के हित मेंः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि बाइडने सरकार की आर्थिक नीतियां, अमरीका से अधिक चीन के हित में हैं।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि बाइडने सरकार की आर्थिक नीतियां, अमरीका से अधिक चीन के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि बाइडेन की नीतियां चीन को मज़बूत कर रही हैं हालांकि हम अमरीका को मज़बूत करना चाहते हैं। ट्रम्प के अनुसार बाइडेन की परियोजना, देश के मज़दूर वर्ग पर भार बन रहा है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर देश के वर्तमान राष्ट्रपति बाइडेन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया तो चीन में काम और पूंजी निवेश अमरीका से अधिक लाभदायक हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रम्प पिछले कुछ समय से जो बाइडेन की नीतियों का खुलकर विरोध करने लगे हैं।  इससे पहले वे बाइडेन की अन्य नीतियों का भी विरोध कर चुके हैं जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी शामिल है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए