अमेरिकी नौसेना का परमाणु इंजीनियर और उसकी पत्नी दोनों दबोचे गये
अमेरिकी नौसेना के परमाणु इंजीनियर और उसकी पत्नी को अतिगोपनीय जानकारियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जोनाथन तोबे और उसकी पत्नी डायना पर आरोप है कि वे परमाणु पनडुब्बियों की डिजाइन और उससे संबंधित अति गोपनीय जानकारियों को किसी दूसरे देश को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
समाचार एजेन्सी एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वर्जिनिया में एक आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि उसने पिछले साल एक व्यक्ति को यह मानते हुए लगभग सूचना बेच दी थी कि वह किसी विदेशी सरकार का प्रतिनिधि है परंतु बाद में पता चला कि वह किसी दूसरे देश का एजेन्ट होने के बजाये एफबीआई का एजेन्ट था। अदालत के दस्तावेजों में उस दूसरे देश का नाम नहीं लिया गया है।
जोनाथन तोबे और उसकी पत्नी डायना को शनिवार को अमेरिकी राज्य वर्जिनिया में गिरफ्तार किया गया और अपेक्षा है कि उन दोनों को मंगलवार को अदालत में हाज़िर किया जायेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!