अफ़ग़ानिस्तान में कोई विदेशी दाइश नहीं हैः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104800-अफ़ग़ानिस्तान_में_कोई_विदेशी_दाइश_नहीं_हैः_तालेबान
तालेबान गुट के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के दाइश में कोई विदेशी दाइश का सदस्य नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२१ १३:४५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में कोई विदेशी दाइश नहीं हैः तालेबान

तालेबान गुट के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के दाइश में कोई विदेशी दाइश का सदस्य नहीं है।

तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान में दाइश की उपस्थिति ध्यान योग्य नहीं है और उसे इस देश में बड़ी समस्या नहीं समझा जाता है। उन्होंने कहा कि हम दाइश की जड़ की खोज में हैं और अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति भी सामान्य हो रही है।

तालेबान गुट के प्रवक्ता यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन ने दाइश के सदस्यों को अफगानिस्तान स्थानांतरित किये जाने पर चिंता जताई थी।

तालेबान के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान में व्यापक सरकार गठित किये जाने के बारे में भी कहा कि समस्त अफग़ान जातियों व समुदायों के प्रतिनिधियों को व्यापक सरकार में शामिल होना चाहिये और समस्त समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

ज्ञात रहे कि तालेबान ने 15 अगस्त से अफगानिस्तान की सत्ता की बाग़डोर अपने हाथ में ले ली है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए