अमेरिकी धाक अपने अंत की ओर अग्रसर हैः माइक पोम्पियो
अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा है कि अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय घटक व भागीदार विश्व में अमेरिका की भूमिका से चिंतित हैं और अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की कार्यवाहियों की वजह से इस देश की धाक अपने अंत की ओर अग्रसर है।
माइक पोम्पियो ने एक साक्षात्कार में कहा कि मैं समझता हूं कि दुनिया बहुत चिंतित है। दुनिया वालों ने शुरू के नौ महीने देख लिये और वे इस बात से बहुत चिंतित हैं कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मंच से हट रहा है।
उन्होंने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन और अफगानिस्तान में अमेरिकी हथियारों के रह जाने की ओर संकेत किया। साथ ही उन्होंने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते में वापसी हेतु बाइडेन सरकार के रुझान की ओर भी संकेत किया।
पोम्पियो ने कहा कि अगर हालात को नज़र में रखे बिना आप अफगानिस्तान से पीछे हटेंगे तो अमेरिकी धाक को अपने अंत का सामना होगा।
अमेरिका के पूर्व विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अगर आप इस बात को साफ नहीं करते हैं कि आप इस्राईल के निःसंकोच घटक हैं तो ईरान गज्जा पट्टी में हमास को राकेट व मिसाइल देगा और हमास वाले राकेटों और मिसाइलों को इस्राईल की ओर फायर करेंगे।
इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार जो शक्ति का प्रयोग कर रही थी तो उसका लक्ष्य दुनिया में भलाई करना था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!