पुतिन ने की हिज़्बुल्लाह की प्रशंसा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105046-पुतिन_ने_की_हिज़्बुल्लाह_की_प्रशंसा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लेबनान की राजनीति में हिज़्बुल्लाह की भूमिका को महत्वपूर्ण क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०२१ १२:०९ Asia/Kolkata
  • पुतिन ने की हिज़्बुल्लाह की प्रशंसा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लेबनान की राजनीति में हिज़्बुल्लाह की भूमिका को महत्वपूर्ण क़रार दिया है।

गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति ने सूचि में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब के सम्मेलन के समापन पर कहाः मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि अलग-अलग देशों में, लोग हिज़्बुल्लाह के बारे में अलग-अलग रुख़ अपनाते हैं।

इस संबंध में रूस का रुख़ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहाः हिज़्बुल्लाह लेबनान की राजनीति में एक मज़बूत स्तंभ है।

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के लेबनान के सभी राजनीतिक दलों के साथ संबंध हैं और भविष्य में भी हम इसी नीति पर आगे बढ़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि लेबनान में रक्तपात को रोकने के लिए हम सभी लेबनानियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और एक व्यापक समझौते के लिए समान समझ पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

14 अक्तूबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह समर्थक प्रदर्शनकारियों पर एक पूर्व मिलिशिया के बंदूक़धारियों ने फ़ायरिंग कर दी थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।

हिज़्बुल्लाह प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि कुछ शक्तियां हमारा ध्यान हमारे असली दुश्मन इस्राईल से भटकाना चाहती हैं और देश को गृह युद्ध की आग में झोंकना चाहती हैं, लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। msm