200 अमेरिकी सैनिक भागे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105208-200_अमेरिकी_सैनिक_भागे
 सीरिया में अमेरिकी सैनिक छावनी पर ड्रोन हमले से पहले ही 200 अमेरिकी सैनिक भाग गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२१ २१:१० Asia/Kolkata
  • 200 अमेरिकी सैनिक भागे

 सीरिया में अमेरिकी सैनिक छावनी पर ड्रोन हमले से पहले ही 200 अमेरिकी सैनिक भाग गये।

फॉक्स न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया के दक्षिण पूर्व में स्थित अमेरिकी सैनिक छावनी अत्तनफ़ पर पिछले सप्ताह ड्रोन हमले से पहले ही 200 अमेरिकी सैनिक भाग गये और केवल 24 सैनिक ही छावनी में रह गये थे।

यह उस हालत में है जब हालिया वर्षों में अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया विशेषकर सीरिया के लोगों के लिए जहां समस्या बने हुए हैं वहीं ये सैनिक सीरिया के तेल स्रोतों की लूट- खसोट में व्यस्त हैं। यह वही कार्य है जो इससे पहले आतंकवादी गुट दाइश के तत्व कर रहे थे।

सीरिया ने बारमबार बल देकर कहा है कि इस देश के तेल स्रोतों की लूट- खसोट के अलावा अमेरिकी सैनिकों और उनसे संबंधित तत्वों का कोई काम नहीं है और दमिशक उनकी ग़ैर कानूनी उपस्थिति को समाप्त करके रहेगा। अमेरिका ने अब तक गैर कानूनी रूप से सीरिया से संबंधित लाखों डॉलर की सम्पत्ति रोक रखी है और आतंकवादियों के समर्थन के परिप्रेक्ष्य में उसने दमिश्क के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखा है।

सीरियाई अधिकारियों ने बारमबार घोषणा की है कि इस देश में अमेरिका और उसके घटकों की उपस्थिति अतिग्रहण समान है और सीरिया में अमेरिका आतंकवादियों का मूल समर्थक है।

ज्ञात रहे कि सीरिया संकट वर्ष 2011 में उस समय आरंभ हुआ था जब अमेरिका, सऊदी अरब और उनके घटकों का समर्थन आतंकवादी गुटों को प्राप्त था। यह आतंकवादी और विद्रोही सीरिया के कानूनी राष्ट्रपति बश्शार असद और उनकी सरकार का तख्ता इस्राईल के हित में पलटना चाहते थे परंतु ईरान, हिज़्बुल्लाह और रूसी समर्थन से दमिश्क ने आतंकवादियों को पराजय का कटु स्वाद चखाया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए