अमेरिका, सऊदी अरब और अरब इमारात के क्रोध से चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105302-अमेरिका_सऊदी_अरब_और_अरब_इमारात_के_क्रोध_से_चिंतित
हथियारों की बिक्री के संबंध में अमेरिका और क़तर के बीच जो सहमति बनी है उससे सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात क्रोधित हैं और उनके क्रोध से अमेरिका चिंतित हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०२१ १२:१७ Asia/Kolkata
  • अमेरिका, सऊदी अरब और अरब इमारात के क्रोध से चिंतित

हथियारों की बिक्री के संबंध में अमेरिका और क़तर के बीच जो सहमति बनी है उससे सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात क्रोधित हैं और उनके क्रोध से अमेरिका चिंतित हो गया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिका ने इस बात पर सहमति जताई है कि वह 50 करोड़ डॉलर के आधुनिकतम सैन्य ड्रोनों को कतर को बेचेगा।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यह खबर ऐसी स्थिति में सामने आ रही है जब अगले महीने क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। अमेरिकी संचार माध्यमों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस सौदे को लेकर बाइडेन सरकार में मतभेद हो गये हैं।

अमेरिकी टीवी चैनल एनबीसी ने रिपोर्ट दी है कि पेंटागन 50 करोड़ डॉलर से अधिक के ड्रोन सौदे को प्रोत्साहित करने के प्रयास में है परंतु अमेरिकी विदेशमंत्रालय क़तर सरकार के साथ हुई सहमति के संबंध में टाल- मटोल से काम ले रहा है।

इस टीवी चैनल ने अपनी ख़बर को तीन सरकारी अधिकारियों और एक अमेरिकी कांग्रेस के अधिकारी के हवाले से बताया है परंतु जिन अधिकारियों के हवाले से खबर दी है प्रत्यक्षरूप से उनके नामों और पहचान की ओर संकेत नहीं किया है।

इस अमेरिकी टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोहा ने पहली बार पिछले साल वाशिंग्टन से MQ-9 REAPER सशस्त्र ड्रोन की मांग की थी परंतु उस मांग को अस्वीकार कर दिया गया था और क़तर ने इन ड्रोनों की खरीदारी की दोबारा मांग की और उस पर आग्रह किया है।

साथ ही एनबीसी न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि 50 करोड़ डॉलर की सहमति से अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारत जैसे अपने कुछ घटकों के क्रोध से चिंतित है। MM 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए