हम अब भी अमरीका के ही ग़ुलाम बने हुए हैंः मांटेबर्ग
फ़्रांस में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अर्नाड मांटेबर्ग ने कहा है कि हम आज भी एक हिसाब से अमरीका के ही ग़ुलाम हैं।
फ़्रांस के पूर्व उद्योगमंत्री तथा आगामी 2022 के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने फ़्रांस के एलसीई फ़्रांस चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा कि हमको अपने हितों की स्वयं रक्षा करनी होगी।
उन्होंने कहा कि हम अमरीकी ग़ुलामों की तरह होकर रह गए हैं। मांटेबर्ग का कहना है कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने स्रोतों की सुरक्षा ख़ुद करें। उनका कहना था कि हमारे घटक अमरीका ने हमें छोड़ दिया है। इस समय हम बहुत परेशानियों में गुज़ारा कर रहे हैं।
फ़्रांस के पूर्व उद्योगमंत्री ने अमरीका और चीन के बीच जारी तनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय हम इनके बीच में फंसकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि चीन और अमरीका दो महाशक्तियां हैं जो हमें नीचा दिखाने का प्रयास कर रही हैं। एसे में हम उनसे प्रभावित भी हो सकते हैं।
याद रहे कि आस्ट्रेलिया, अमरीका और ब्रिटेन के बीच सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद अमरीका और फ्रांस के बीच में तनाव बढ़ गया है। इस समझौते से फ़्रांस स्वयं को काफी अपमानित महसूस कर रहा है। इस सुरक्षा समझौते के कारण फ़्रांस के साथ पनडुब्बी ख़रीदने का अरबों डाॅलर का सौदा रद्द हो गया जिससे फ़्रांस बहुत क्रोधित है। उसने इस समझौते को पीछे में छुरा घोंपने जैसा बताया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए