अहमद मसूद ताजिकिस्तान में, तालेबान का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105426-अहमद_मसूद_ताजिकिस्तान_में_तालेबान_का_दावा
तालेबान ने दावा किया है कि अहमद मसूद इस समय ताजिकिस्तान में मौजूद है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०२१ १७:११ Asia/Kolkata
  • अहमद मसूद ताजिकिस्तान में, तालेबान का दावा

तालेबान ने दावा किया है कि अहमद मसूद इस समय ताजिकिस्तान में मौजूद है।

तास न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के पंजशीर में तालेबान के प्रवक्ता कबीर वासिक़ ने बताया है कि तालेबान विरोधी सघर्षकर्ताओं का नेतृत्व करने वाले कमांडर अहमद मसूद इस समय ताजिकिस्तान में हैं।  तालेबान के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि कभी-कभी वह विरोधी गुटों से मिलने के लिए अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर आते हैं।  वैसे विगत में कई बार तालेबान की ओर से यह दावा किया जाता रहा है कि अहमद मसूद पंजशीर छोड़कर ताजिकिस्तान भाग गए हैं।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान पर ताेलबान के नियंत्रण के बाद अहमद शाह मसूद ने पंजशीर में रहकर तालेबान विरोधी संघर्षकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए तालेबान को कड़ी टक्कर दी थी।  उनका मानना था कि अफ़ग़ानिस्तान के भविष्य के लिए तालेबान बहुत गंभीर ख़तरा हैं।  उन दिनों अपने एक लेख में अहमद मसूद ने लिखा था कि हम पंजशीर से तालेबान के विरुद्ध एक मज़बूत मोर्चे के रूप में संघर्ष करते रहेंगे।  उनका कहना था कि मैं अपने बाप, अहमद शाह मसूद के मार्ग पर आगे बढ़ता रहूंगा।

अहमद मसूद ने सचेत किया था कि तालेबान के नियंत्रण वाला अफ़ग़ानिस्तान, आतंकवाद और अतिवाद को बढ़ावा देने वाले केन्द्र के रूप में बदल जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह बात मैं सबको अभी से बता देना चाहता हूं कि तालेबान, न केवल अफ़ग़ानिस्तान के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गंभीर मुश्किल बन जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए