रूस सीरिया के उत्तर में दो सैनिक छावनी बनायेगा
समाचारिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रूस सीरिया के उत्तर में दो हवाई छावनियों का निर्माण करेगा।
फार्स न्यूज़ एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि रूस सीरिया के पश्चिमोत्तर में दो बड़ी वायु छावनियों का निर्माण करेगा। एक बड़ी हवाई छावनी सायरीन हवाई अड्डे के समीप और दूसरी क़ामिशली के निकट।
रूस के एक सैन्य विशेषज्ञ एलेक्सी लोएनोकोफ़ भी बल देकर कहा है कि अमेरिकी युद्ध विमान सीरिया में रूस के एअर डिफेन्स सिस्टम को नष्ट नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हर चीज़ जो हमारी ओर उड़ेगी उसे हम गिरा देंगे यहां तक कि बमवर्षक विमानों को बम गिराने से पहले से मार गिरायेंगे। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि हमारे एअर डिफेन्स सिस्टम ने वर्ष 2018 में सीरिया में अमेरिका के क्रूज़ मिसाइल को सफलता के साथ गिरा दिया गया था।
कुछ समाचारिक सूत्रों ने कहा है कि रूस ने अपने 20 युद्धक विमानों को सीरिया रवाना किया है। पोलैंड के एक थिंकटैंक ने भी अभी हाल में सीरिया में रूसी युद्धक विमानों की तैनाती का विश्लेषण करते हुए लिखा कि इस समय रूस को नैटो के लिए एक चुनौती समझा जाता है और अपेक्षा है कि रूस भूमध्य सागर और उत्तरी अफ्रीका के आसमान में अपनी उत्तेजक हवाई गश्तों में वृद्धि करेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए