आज़रबाइजान गणराज्य पाकिस्तान से युद्धक विमान ख़रीदेगा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105478-आज़रबाइजान_गणराज्य_पाकिस्तान_से_युद्धक_विमान_ख़रीदेगा
जानकार सूत्रों ने बताया है कि आज़रबाइजान गणराज्य पाकिस्तान से युद्धक विमान ख़रीदने का इरादा रखता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२१ १८:४८ Asia/Kolkata
  • आज़रबाइजान गणराज्य पाकिस्तान से युद्धक विमान ख़रीदेगा

जानकार सूत्रों ने बताया है कि आज़रबाइजान गणराज्य पाकिस्तान से युद्धक विमान ख़रीदने का इरादा रखता है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि आज़रबाइजान गणराज्य पाकिस्तान से JF-17 THUNDER  युद्धक विमानों को खरीदना चाहता है।

पाकिस्तान में आज़रबाइजान गणराज्य के दूतावास में इस देश के सैनिक अधिकारी मेहमान नूरोज़ोफ़ ने इस ख़बर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाकू पाकिस्तान से कई JF-17 थंडर युद्धक विमानों को खरीदना चाहता है और इस युद्धक विमान ने दिसंबर 2019 में चीन में अपनी पहली उड़ान भरी थी। उन्होंने कहा कि आज़रबाइजान गणराज्य अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण के लिए पाकिस्तान से सहयोग कर रहा है।

ज्ञात रहे कि युद्धक विमान JF-17 थंडर को पाकिस्तान और चीन दोनों ने मिलकर बनाया है और इसी युद्धक विमान को चीन में fc-1 के नाम से जाना जाता है और इस विमान का इंजन रूसी है। इस युद्धक विमान को विभिन्न प्रकार की मिसाइलों से लैस किया जा सकता है और इसे पाकिस्तान की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि अभी आज ही यह ख़बर आई थी कि आज़रबाइजान गणराज्य हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को इस्राईल से खरीदेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए