अमेरिका अफग़ानिस्तान पर दोबारा सैनिक हमला करेगाः ज़ल्मी ख़लीलज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105480-अमेरिका_अफग़ानिस्तान_पर_दोबारा_सैनिक_हमला_करेगाः_ज़ल्मी_ख़लीलज़ाद
अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में अमेरिका के पूर्व प्रतिनिधि ज़ल्मी ख़लीलज़ाद ने एक साक्षात्कार में कहा है कि अगर तालेबान ने अलक़ायदा से मुकाबले के लिए क़दम नहीं उठाया तो अमेरिका अपनी रक्षा की दिशा में कार्यवाही करने के लिए मजबूर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२१ २०:३४ Asia/Kolkata
  • अमेरिका अफग़ानिस्तान पर दोबारा सैनिक हमला करेगाः ज़ल्मी ख़लीलज़ाद

अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में अमेरिका के पूर्व प्रतिनिधि ज़ल्मी ख़लीलज़ाद ने एक साक्षात्कार में कहा है कि अगर तालेबान ने अलक़ायदा से मुकाबले के लिए क़दम नहीं उठाया तो अमेरिका अपनी रक्षा की दिशा में कार्यवाही करने के लिए मजबूर है।

साथ ही जल्मी ख़लीलज़ाद ने कहा कि यह सैनिक कार्यवाही होगी। उन्होंने अफगानिस्तान में दाइश की गतिविधियों के संबंध में भी कहा कि तालेबान दाइश का कट्टर दुश्मन है और अब देखना है कि यह गुट दाइश से कैसे मुकाबला करता है।

अफगानिस्तान के मामलों के बारे में अमेरिका के पूर्व प्रतिनिधि ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार खत्म होने और इस देश की वर्तमान स्थिति के लिए तालेबान ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने तालेबान के मुकाबले में प्रतिरोध नहीं किया जो अफगान सरकार के शीघ्र पतन का कारण बना।

ज़ल्मी ख़लीलज़ाद ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों ने तालेबान के मुकाबले में जो प्रतिरोध नहीं किया तो उसका एक कारण यह था कि अफगान सुरक्षा बलों को अशरफ़ ग़नी की सरकार पर भरोसा नहीं था।

साथ ही उन्होंने कहा कि अशरफ ग़नी की सरकार ने न केवल सही समय पर तालेबान से वार्ता नहीं की बल्कि वह सत्ता की सुरक्षा के लिए वार्ता प्रक्रिया में बाधा भी उत्पन्न करती थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए