लंदन ने अपना पहला मुस्लिम मेयर चुन लिया
लंदन में कौंसिल्स और मेयर के चुनावों के प्राथमिक नतीजों के मुताबिक़, लेबर पार्टी के उम्मीदवार सादिक़ ख़ान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।
शुक्रवार को प्राथमिकता के आधार पर गिने जाने वाले क़रीब 80 प्रतिशत वोटों के परिणामों से स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी बस ड्राईवर के बेटे सादिक़ ख़ान अपने अरबपति प्रतिद्वंद्वी ज़ैक गोल्डस्मिथ से काफ़ी आगे हैं।
चुनावों के परिणामों पर नज़र रखने वाले यूगोव फ़र्म के प्रमुख पीटर कैलनर का कहना है कि पहली वरीयता के आधार पर गिने जाने वाले 80 प्रतिशत वोटों से पता चलता है कि सादिक़ ख़ान यह चुनाव बिना किसी संदेह के जीत गए हैं।
लंदन के इस चुनाव में ऐसी आशा की जा रही थी कि 45 वर्षीय सांसद लंदन पर कंज़रवेटिव पार्टी के पिछले आठ वर्षों की सत्ता पर विराम लगा देंगे। हालांकि चुनावों के प्रचार के अंतिम चरण में उनके प्रतिद्वंद्वी ने उनके ख़िलाफ़ ख़ूब ज़हर उगला था और उन पर इस्लामोफ़ोबिया का भी आरोप लगा था। msm