लंदन ने अपना पहला मुस्लिम मेयर चुन लिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10561-लंदन_ने_अपना_पहला_मुस्लिम_मेयर_चुन_लिया
लंदन में कौंसिल्स और मेयर के चुनावों के प्राथमिक नतीजों के मुताबिक़, लेबर ‎पार्टी के उम्मीदवार सादिक़ ख़ान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१६ १९:४१ Asia/Kolkata
  • लंदन ने अपना पहला मुस्लिम मेयर चुन लिया

लंदन में कौंसिल्स और मेयर के चुनावों के प्राथमिक नतीजों के मुताबिक़, लेबर ‎पार्टी के उम्मीदवार सादिक़ ख़ान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं।

शुक्रवार को प्राथमिकता के आधार पर गिने जाने वाले क़रीब 80 प्रतिशत वोटों ‎के परिणामों से स्पष्ट होता है कि पाकिस्तानी बस ड्राईवर के बेटे सादिक़ ख़ान ‎अपने अरबपति प्रतिद्वंद्वी ज़ैक गोल्डस्मिथ से काफ़ी आगे हैं। ‎ 

चुनावों के परिणामों पर नज़र रखने वाले यूगोव फ़र्म के प्रमुख पीटर कैलनर का ‎कहना है कि पहली वरीयता के आधार पर गिने जाने वाले 80 प्रतिशत वोटों से ‎पता चलता है कि सादिक़ ख़ान यह चुनाव बिना किसी संदेह के जीत गए हैं। ‎

लंदन के इस चुनाव में ऐसी आशा की जा रही थी कि 45 वर्षीय सांसद लंदन ‎पर कंज़रवेटिव पार्टी के पिछले आठ वर्षों की सत्ता पर विराम लगा देंगे। हालांकि ‎चुनावों के प्रचार के अंतिम चरण में उनके प्रतिद्वंद्वी ने उनके ख़िलाफ़ ख़ूब ‎ज़हर उगला था और उन पर इस्लामोफ़ोबिया का भी आरोप लगा था। msm ‎