इराकी प्रधानमंत्री पर ड्रोन हमला, बाल- बाल बचे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105658-इराकी_प्रधानमंत्री_पर_ड्रोन_हमला_बाल_बाल_बचे
इराकी सूत्रों ने बताया है कि इस देश के प्रधानमंत्री मुस्तफा अलकाज़ेमी पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें वह बाल बाल बच गये।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०२१ ०६:२३ Asia/Kolkata
  • इराकी प्रधानमंत्री पर ड्रोन हमला, बाल- बाल बचे

इराकी सूत्रों ने बताया है कि इस देश के प्रधानमंत्री मुस्तफा अलकाज़ेमी पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें वह बाल बाल बच गये।  

समाचार एजेन्सी इर्ना ने रिपोर्ट दी है कि इराकी सूत्रों ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि बगदाद के ग़ीन ज़ोन में इस देश के प्रधानमंत्री मुस्तफा अलकाज़ेमी के मकान पर ड्रोन हमला, जिसमें वह बाल- बाल बचे

इराकी प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके बताया है कि मैं ठीक हूं, लोगों के बीच हूं और सब को शांति बनाये रखने और संयंम से काम लेने की अपील करता हूं।

इसी प्रकार उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि मैं हमेशा इराक और इराकी जनता के लिए जान देने के लिए तैयार था और हूं और विश्वासघात की मिसाइलें न तो मोमिनों के इरादों को कमजोर कर सकतीं हैं और न ही लोगों की सुरक्षा करने वाले हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के संकल्पों में विघ्न उत्पन्न कर सकतीं हैं।

इराकी हिज़्बुल्लाह ने इस देश के प्रधानमंत्री पर होने वाले जानलेवा हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे एक नाटक बताया है। इराकी हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ ज़िम्मेदार अबू अली अलअस्करी ने आज रविवार की सुबह को टेलीग्राम पर लिखा है कि भेंट चढ़ने वाले का रोल अदा करना जाना- पहचाना तरीक़ा है और इसका संबंध इतिहास से है। उन्होंने लिखा है कि हमारे पास ठोस जानकारी है कि इराक में कोई नहीं है जो इस देश के प्रधानमंत्री की हत्या के लिए एक ड्रोन का नुकसान उठायेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई फेसबुक पर मौजूद व्यक्ति को नुकसान पहुंचाना चाहता है तो बहुत से कम खर्च वाले सस्ते और विश्वस्त रास्ते इस काम के लिए मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़े मज़ाक की बात यह है कि वह यानी इराकी प्रधानमंत्री देश की जनता से संयंम से काम लेने की अपील कर रहे हैं, ज्ञात नहीं है कि कौन चिंतित होगा या अपना नियंत्रण खो बैठेगा? MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए