दाइश के 55 आतंकवादियों ने तालिबान के सामने हथियार डाल दिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105666-दाइश_के_55_आतंकवादियों_ने_तालिबान_के_सामने_हथियार_डाल_दिए
अफ़ग़ानिस्तान में दुनिया के सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश के 55 आतंकवादियों ने तालिबान के सामने हथियार डाल दिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०७, २०२१ ०८:२८ Asia/Kolkata
  • दाइश के 55 आतंकवादियों ने तालिबान के सामने हथियार डाल दिए

अफ़ग़ानिस्तान में दुनिया के सबसे ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश के 55 आतंकवादियों ने तालिबान के सामने हथियार डाल दिए।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद बशीर का कहना है कि शनिवार को दाइश के 55 आतंकवादियों ने तालिबान शासन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

बशीर का कहना था कि स्थानीय क़बीलों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने आतंकवादियों के आत्मसमर्पण में अहम भूमिका निभाई है।

तालिबान शासन ने आत्मसमपर्ण करने वाले आतंकवादियों को सशर्त माफ़ी देने का एलान किया है और कहा है कि अगर इन लोगों ने शर्तों को तोड़ा तो उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले भी नंगरहार प्रांत में दाइश के 50 आतंकवादियों ने ज़मीन पर हथियार रखकर समाज में शामिल होने का एलान किया था।

ग़ौरतलब है कि हालिया दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में दाइश ने कई भयानक आतंकवादी हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं।

15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद से दाइश ने अपनी आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि कर दी, जिसके बाद तालिबान की अंतरिम सरकार ने उनके साथ सख़्ती से निपटने की चेतावनी दी थी। msm