अमेरिका आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक हैः सय्यद आदिली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105698-अमेरिका_आतंकवाद_का_सबसे_बड़ा_समर्थक_हैः_सय्यद_आदिली
मिस्र की यूथ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि अमेरिका आतंकवाद और उन विनाशकारी कार्यवाहियों का मूल समर्थक है जिन्होंने सीरिया को लक्ष्य बना रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०८, २०२१ ०७:५८ Asia/Kolkata
  • अमेरिका आतंकवाद का सबसे बड़ा समर्थक हैः सय्यद आदिली

मिस्र की यूथ पार्टी के अध्यक्ष ने कहा है कि अमेरिका आतंकवाद और उन विनाशकारी कार्यवाहियों का मूल समर्थक है जिन्होंने सीरिया को लक्ष्य बना रखा है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सय्यद आदिली ने काहेरा में कहा कि अमेरिका आतंकवादी गुटों का समर्थन करके सीरिया के विभाजन हेतु अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयास में है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका जो जायोनी शासन का समर्थन कर रहा है उसका लक्ष्य अरब क्षेत्रों पर इस्राईल का वर्चस्व स्थापित करना है परंतु सीरिया अमेरिकी योजनाओं के लागू होने की दिशा में बाधा बन रहा है।

आदिली ने कहा कि वाशिंग्टन इन योजनाओं को लागू करने के लिए तुर्की का प्रयोग एक हथकंडे के रूप में कर रहा है परंतु उसके प्रयास नाकाम होंगे जिस तरह से दूसरी सेनायें व तत्व सीरिया के खिलाफ अपने हितों को साधने में नाकाम हो गये।

उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों से सीरियाई लोगों और सरकार का प्रतिरोध इस बात की पुष्टि करता है कि वे फूट डालने हेतु दुश्मनों के षडयंत्रों के मुकाबले में एकजुट रहेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए