नाइजेर में तीन दिवसीय शोक की घोषणा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105778-नाइजेर_में_तीन_दिवसीय_शोक_की_घोषणा
अफ़्रीकी देश नाइजेर में एक स्कूल में 25 छात्रों के जलकर मर जाने की वजह से इस देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०९, २०२१ २३:१९ Asia/Kolkata
  • नाइजेर में तीन दिवसीय शोक की घोषणा

अफ़्रीकी देश नाइजेर में एक स्कूल में 25 छात्रों के जलकर मर जाने की वजह से इस देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

नाइजेर में 25 बच्चों के झुलस कर मर जाने के कारण इस देश की सरकार ने मंगलवार को एक बयान जारी करके तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

नाइजेर सरकार की ओर से जारी बयान में आया है कि सोमवार को देश के दक्षिण में एक स्कूल में आग लगने के कारण कम से कम 25 बच्चे आग से झुलस कर मर गए जबकि 14 अन्य घायल हुए।  घायलों में से 5 की स्थिति बहुत ही चिंताजनक बताई जा रही है। 

नाइजेर के दूसरे सबसे बड़े नगर मरादी मे सोमवार को एक स्कूल में आग लगने से कम से कम 25 बच्चे जलकर मर गए थे।  मृतक बच्चों की आयु 5 से 8 वर्षों के बीच बताई जा रही है।  नाइजेर में बहुत से स्थानों पर फूस से अस्थाई क्लासरूम बनाए जाते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए