दाइश के पास मौजूद रासायनिक पदार्थ तुर्की के बने हुए हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10585-दाइश_के_पास_मौजूद_रासायनिक_पदार्थ_तुर्की_के_बने_हुए_हैं
संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि आतंकी गुट दाइश इराक़ में जो रासायनिक पदार्थ इस्तेमाल कर रहा है वह तुर्की का बना हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०७, २०१६ ०८:१६ Asia/Kolkata
  • दाइश के पास मौजूद रासायनिक पदार्थ तुर्की के बने हुए हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि आतंकी गुट दाइश इराक़ में जो रासायनिक पदार्थ इस्तेमाल कर रहा है वह तुर्की का बना हुआ है।

विताली चुरकिन ने शुक्रवार को इराक़ के बारे में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि तिकरीत नगर के निकट दाइश ने जो रासायनिक बम प्रयोग किए हैं उनके तत्वों की वैज्ञानिक समीक्षा से यह पता चला है कि इन रासायनिक पदार्थों को तुर्की में तैयार किया गया है और फिर वहां से इन्हें बेचा गया है। उन्होंने कहा कि मध्यपूर्व में रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है और आतंकी इन्हें प्रयोग कर रहे हैं जबकि सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्य देश इस बात की ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।


संयुक्त राष्ट्र संघ में रूस के प्रतिनिधि चुरकिन ने कहा कि रूस और चीन ने एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है जिसके आधार पर विषैले पदार्थों की ग़ैर क़ानूनी पैदावार और इस्तेमाल पर रोक होगी लेकिन पश्चिमी देश विभिन्न बहानों से इस मसौदे के पारित होने में अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये रासायनिक पदार्थ तुर्की की गुप्तचर सेवाा की देख रेख में ग़ैर सरकारी संगठनों के माध्यम से दाइश तक पहुंचाया जाता है। उनके अनुसार ये चीज़ें मानवता प्रेमी सहायताओं के नाम पर दाइश को दी जा रही हैं। (HN)