तालेबान ने की वापसी की मांग, पर किसकी?
अफ़ग़ानिस्तान के वे पायलेट जो तालेबान के इस देश पर नियंत्रण करने के बाद देश से बाहर चले गए थे, तालेबान ने उनकी वापसी की मांग की है।
अफ़ग़ानिस्तान की तुलू न्यूज़ केअनुसार तालेबान की अंतरिम सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कल रात एक बयान जारी करके अफ़ग़ानिस्तान से बाहर रहने वाले इस देश के पायलेटों की स्वदेश वापसी की बात कही है।
तालेबान का यह बयान उस ख़बर के आम होने के बाद आया है जिमसें अफ़ग़ानिस्तान के पायलटों को ताजिकिस्तान से संयुक्त अरब इमारात भेजने की बात कही गई है।
तालेबान के प्रवक्ता का कहना है कि हमारा संदेश यह है कि अफ़ग़ानिस्तान के भीतर पायलेटों को कोई भी समस्या नहीं होगी। आम माफ़ी का एलान हो चुका है। वे लोग अपने देश में वापस आ सकते हैं और जिस विभाग में वे सक्रिय थे उसी विभाग मेंं आकर फिर से काम कर सकते हैं।
रोएटर समाचार एजेन्सी ने यह रिपोर्ट दी है कि अमरीका में प्रशिक्षण पाने वाले अफ़ग़ानी पायलेट और एयर होस्टेस, तीन महीनों तक ताजिकिस्तान में रहने के बाद चार्टर प्लेन से यूएई गए हैं। यह लोग, जिनकी संख्या 190 है, अफ़ग़ानिस्तान पर तालेबान के नियंत्रण के बाद देश छोड़कर भाग गए थे। अफ़ग़ानिस्तान के एक सैन्य अधिकारी का कहना है कि वे देश की पूंजी हैं उनको देश की सेवा करनी चाहिए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए