अमेरिकी राष्ट्रपति ने कमला हैरिस से अधिकार वापस ले लिया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चिकित्सा जांच हो जाने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से राष्ट्रपति का अधिकार वापस ले लिया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार वाइट हाउस की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चिकित्सा जांच और कोलोनोस्कोपी हो जाने के बाद राष्ट्रपति के अपने अधिकार को कमला हैरिस से वापस ले लिया है।
इससे पहले वाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने बताया था कि जो बाइडेन को चिकित्सा जांच के लिए आज सैनिक अस्पताल वाल्टर रीड में भर्ती किया जायेगा और उन्हें बेहोश करके कोलोनोस्कोपी भी की जायेगी और यह भी उनकी जांच का भाग है। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी संविधान के अनुसार जब राष्ट्रपति बेहोश होगा तो उसका कार्यभार उपराष्ट्रपति को हस्तांतरित हो जायेगा।
ज्ञात रहे कि 20 नवंबर को जो बाइडेन 79 साल के हो जायेंगे और उन्हें अमेरिकी इतिहास का सबसे अधिक उम्र वाला राष्ट्रपति समझा जा रहा है।
चिकित्सकों ने गैर आधारिकारिक रूप से एलान किया है कि बाइडेन की शारीरिक व मानसिक समस्यायें गम्भीर और राजनीतिक दावों से बढ़कर गम्भीर हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए