तालेबान का पतन बहुत ख़तरनाक ढंग से होगाः सालेह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106188-तालेबान_का_पतन_बहुत_ख़तरनाक_ढंग_से_होगाः_सालेह
अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह का कहना है कि तालेबान की कठपुतली सरकार का अंत बहुत ही भयानक होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०२१ १४:२१ Asia/Kolkata
  • तालेबान का पतन बहुत ख़तरनाक ढंग से होगाः सालेह

अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह का कहना है कि तालेबान की कठपुतली सरकार का अंत बहुत ही भयानक होगा।

आवा समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरुल्लाह सालेह ने फेसबुल पर लिखा है कि तालेबान के मानवता विरोधी क्रियाकलापों और उसके दूसरों पर निर्भर होने के कारण इसका बंत बहुत ही ख़तरनाक होगा।

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति के अनुसार तालेबान के अत्याचारों के मुक़ाबले में प्रतिरोध के अतिरिक्त कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि तालेबान ने विगत में भी किसी क़ानून या नियम का पालन नहीं किया था जसे सब जानते हैं।  अब वह लोगों और पूर्व अधिकारियों की संपत्ति को लूटकर विश्वसनीयता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अमरुल्लाह सालेह का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता को तालेबान से बहुत होशियार रहना चाहिए क्योंकि वे स्वतंत्र नहीं हैं बल्कि दूसरों पर निर्भर हैं।

याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के इस देश से भाग जाने और तालेबार द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति उमरुल्लाह सालेह, इस देश के पंजशीर क्षेत्र में चले गए थे जहां पर वे तालेबान विरोधी मोर्चे का हिस्सा थे।  वर्तमान समय में यह पता नहीं है कि अमरुल्लाह सालेह पंजशीर में हैं या कहीं और चले गए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए