दाइश के 100 सदस्यों ने आत्म समर्पण कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106330-दाइश_के_100_सदस्यों_ने_आत्म_समर्पण_कर_दिया
अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के दसियों सदस्यों ने आत्म समर्पण कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०२१ ०६:१० Asia/Kolkata
  • दाइश के 100 सदस्यों ने आत्म समर्पण कर दिया

अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के दसियों सदस्यों ने आत्म समर्पण कर दिया।

अफ़ग़ानिस्तान की समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार नंगरहार प्रांत में तालेबान के एक इंटेलीजेन्स अधिकारी मोहम्मद बशीर ने बताया है कि दाइश के 100 सदस्यों ने मंगलवार की सुबह को प्रांत के केन्द्रीय नगर जलालाबाद में सुरक्षा बलों के सामने आत्म समर्पण कर दिया।

ज्ञात रहे कि अफगानिस्तान में होने वाले अधिकांश हमलों और बम विस्फोटों की ज़िम्मेदारी दाइश लेता है।

जारी वर्ष के अगस्त महीने की 15 तारीख से तालेबान ने अफगानिस्तान की सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली है और तब से दाइश के आतंकवादी हमलों को तालेबान की सबसे बड़ी चुनौती समझा जाता रहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए