सीआईए अफ़ग़ानिस्तान के विभाजन की चेष्टा में हैः तालेबान
तालेबान गुट के एक सदस्य ने कहा है कि अमेरिका की गुप्तचर सेवा सीआईए अफगानिस्तान के विभाजन की चेष्टा में है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान गुट के वरिष्ठ सदस्य और अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के गृहमंत्रालय के ज़िम्मेदार के भाई अनस हक्कानी ने कहा है कि दो दशकों तक अफगान युद्ध का ज़िम्मेदार अमेरिका है और सीआईए अफगानिस्तान के विभाजन के लिए प्रयास कर रही है।
इसी तरह उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति का अमेरिका जिम्मेदार है।
ज्ञात रहे कि 20 वर्षों तक अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान का अतिग्रहण कर रखा था और अगस्त महीने के अंतिम दिनों में बड़े ही अपमानजक तरीके से वे अफगानिस्तान से चले गये जबकि 15 अगस्त को तालेबान ने अफगानिस्तान की सत्ता की बाग़डोर अपने हाथ में ले ली थी। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!