कोरोना के नए वेरिएंट से तुर्की भयभीत, वीडियो रिपोर्ट
कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अभी तक तुर्की में रोज़ाना 200 से ज़्यादा लोगों की जानें ले रहा है। स्वास्थ्य और उपचार विभाग अब इससे भी ख़तरनाक वेरिएंट के आने से चिंतित है, जिससे कई महीनों के टीकाकरण के प्रयासों पर पानी फिर सकता है।
तुर्की ने तत्काल रूप से पांच अफ़्रीक़ी देशों के लिए अपनी वायु सीमाएं बंद कर दी हैं और दक्षिण अफ़्रीक़ा में रहने वाले अपने नागरिकों को वहां से निकल जाने का निर्देश दिया है।
कोरोना के नए वेरिएंटों के फैलने की क्षमता बहुत अधिक है, इसकी रोकथाम के लिए तेज़ी से ज़रूरी क़दम उठाने होंगे, तुर्की अभी तक डेल्टा से ही जूझ रहा है, ऐसी स्थिति में ओमिक्रोन के आने से हालात बहुत ख़राब हो सकते हैं।
ओमिक्रोन कोरोना का नया वेरिएंट है, जो विश्व स्तर पर गहरी चिंताओं का कारण बना हुआ है। ... सुना है कि नया वेरिएंट बहुत ही ख़तरनाक है, कहीं ऐसा न हो कि कोरोना के शुरूआती दिनों वाले हालात पलटकर न आ जाएं, कोरोना प्रोटोकोल का हमें सभी को अच्छी तरह से पालन करना चाहिए। ...
कोरोना महामारी की शुरूआत से ही तुर्की उन देशों में से एक है, जो हमेशा उसके विरिएंट्स का आसान शिकार रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मास्क और सोशल डिस्टेसिंग जैसे ज़रूरी और गंभीर नियमों के पालन पर बल देते हुए कहा है कि अगर ओमिक्रोन वेरिएंट तुर्की पहुंचता है तो यह जल्द ही पड़ोसी देशों को भी अपनी चपेट में ले लेगा।
हमीद कामेली, आईआरआईबी, अंकारा